kwippy is an easy and fun way to share thoughts, links, or what you are upto with your friends. It even autoblogs; stores your IM status messages/signatures and lets you have interesting conversations over them.
Be an early adopter and submit your email-id for an invite :)
kaushalchandak's network kaushalchandak's kwips everyone's kwips

नया सफर
अकेले चले थे घर से एक लम्बे सफर पर,
सोचा था कई साथी मिलेंगें, हर रास्ते हर डगर पर

मिलते हैं कुछ पुराने दोस्त आज भी,
पर लगता है बिछड़ रहे हैं वो पुराने हमसफर हर मोड़ पर,

नए चेहरे, नए नाम सामने आ रहे हैं धीरे धीरे,
पर कैसो भुलाएँ इन्हे जिन का हक है इस दिल के हर कोने पर,

लोग समझाते हैं, एक नया सफर शुरू करो सिर्फ खुद को साथ लेकर
लोग छूटेंगें, जुड़ेंगें तुम्हारे हर बार गिरने, सम्भलने पर,

पानी की हर धार जुड़ती है बहती नदी के साथ,
किसी की प्यास नहीं बुझती नदी के सूखे रहने पर

बस इसी सीख को लेकर चल पड़ा हूँ कुछ नई मज़िंलों की तलाश मे,
सोचता हूँ, अकेले चलने मे क्या खुशी मिलेगी मगर,

हर तरफ चेहरे हैं, कुछ नए कुछ अन्जाने से,
कोई अपनापन, कोई प्यार नहीं इन हैरान, मुझसे अन्जान चेहरोम पर,

एक सोच है दिल मे मेरे, कहीं खुद को ना खो दूँ,
एक जानी पहचानी मुस्कान देखने तक इन चेहरों पर,

- 'आपकमित्र' गुरनाम सिहं सोढी http://aapkamitrgss.blogspot.com/
by kaushalchandak from Web (2 months, 3 weeks ago) |


please login or register to comment.

Bookmarked By:

kaushalchandak

feeds iconRSS|Atom